Post by Walia News Network
News Channel at Walia News Network
BREAKING | गुरुग्राम में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-2 में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 बदमाश मारे गए, जबकि 1 घायल है। इस दौरान गुरुग्राम पुलिस के 3 जवान भी गोली लगने से घायल हुए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, बदमाश एक कारोबारी के घर पर फायरिंग कर रहे थे। कारोबारी को विदेश में बैठे एक इनामी गैंगस्टर की ओर से फिरौती की धमकियां मिल रही थीं। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पांचों शूटर घायल हुए, जिनमें से चार की मौत हो गई। मामले की जांच जारी है। मृत और घायल बदमाशों की पहचान, आपराधिक रिकॉर्ड और बरामद हथियारों की जानकारी जांच के बाद साझा की जाएगी। @DGPHaryana @cmohry @DCP Crime @police_haryana @gurgaonpolice #Gurugram #GurugramPolice #HaryanaPolice #Encounter #BreakingNews #CrimeNews #LawAndOrder #IndiaNews #Crime #PoliceAction #Gangster #PoliceAction #LatestNews
Video Content