Post by Er. Vishwa Vasu Sharma
Ecommerce Manager at Ecommerce
💐💐💐💐💐💐💐 पाँच अगस्त बस पांँच नही, यह पंचामृत कहलायेगा! एक रामायण फिरसे अब, राम मंदिर का लिखा जाएगा!! जितना समझ रहे हो उतना, भूमिपूजन आसान न था! इसके खातिर जाने कितने, माँओं का दीप बुझा था!! गुम्बज पर चढ़कर कोठारी, बन्धुओं ने गोली खाई थी! नाम सैकड़ो गुमनाम हैं, जिन्होंने जान गँवाई थी!! इसी पांँच अगस्त के खातिर, पांँचसौ वर्षो तक संघर्ष किया! कई पीढ़ियाँ खपि तो खपि, आगे भी जीवन उत्सर्ग किया!! राम हमारे ही लिए नही बस, उतने ही राम तुम्हारे हैं! जो राम न समझसके वो, सचमुच किस्मत के मारे हैं!! एक गुजारिश है सबसे बस, दीपक एक जला देना! पाँच अगस्त के भूमिपूजन में, अपना प्रकाश पहुँचा देना!! नही जरूरत आने की कुछ, इतनी ही हाजिरी काफी है! राम नाम का दीप जला तो, कुछ चूक हो तो भी माफी है!! कविता नही यह सीधे सीधे, रामभक्तों को निमन्त्रण है! असल सनातनी कहलाने का, समझो कविता आमंत्रण है!! जय श्रीराम, जय जय श्रीराम💐💐♥️♥️ Let's celebrate together 👏 #celebration #rammandir #india #linkedin #jaishriram #justvishwa