Post by vishnu prakash
Sr.Manager Projects at Sterling Wilson Renewable Energy ltd
जै कन्हाजी 🙏 ☕ Site Ki Chaupal – Episode 2 "सीमेंट बाबू बिना रेत बुआ के अधूरे!" बरगद के पेड़ के नीचे चौपाल लगी थी। सीमेंट बाबू छाती फुलाकर बोले— "मेरे जैसा ताकतवर कौन? पूरी बिल्डिंग मेरी वजह से खड़ी है!" रेत बुआ मुस्कुराईं और बोलीं— "बेटा... इतना घमंड अच्छा नहीं। अकेले तुम सिर्फ़ सीमेंट हो... कंक्रीट नहीं।" इतने में पानी जी हँसते हुए बोले— "और मुझे भूल गए क्या? मैं नहीं आऊँगा तो तुम दोनों की दोस्ती भी नहीं होगी!" 😄 दूर से गिट्टी पहलवान बोले— "भाई, ताकत की बात कर रहे हो... मेरी भी गिनती कर लो!" 💪 तभी इंजीनियर चाचा ने चाय का घूंट लिया और बोले— "निर्माण हो या जीवन... कोई भी अकेले महान नहीं बनता। सही टीम, सही अनुपात और सही प्रक्रिया ही असली ताकत है।" आज की सीख: ✅ टीमवर्क हर मजबूत निर्माण की नींव है। ✅ Construction में कोई Material छोटा या बड़ा नहीं होता। ✅ सही Mix ही Quality देता है, सिर्फ़ अच्छा Material नहीं। आपके हिसाब से Concrete का सबसे Underrated Hero कौन है? 👇 #SiteKiChaupal #CivilEngineering #Construction #Concrete #Quality #Teamwork #EngineerLife #ProjectPragya #JaiKanhajee जै कन्हाजी 🙏
Video Content