Post by Vineet K Verma

CHRO

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन – नारायण इंडस्ट्रीज ग्लोबल लिमिटेड, रुद्रपुर आज दिनांक 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को नारायण इंडस्ट्रीज ग्लोबल लिमिटेड, SIDCUL, पंतनगर, रुद्रपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के तत्वावधान में “विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सोशल एक्टिविस्ट श्री शाहिद अंसारी ने किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता माननीय जिला सिविल जज एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर, श्रीमती ममता पंत रहीं। उन्होंने उपस्थित समस्त महिला कर्मियों को POSH (कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम) अधिनियम, महिलाओं के विधिक अधिकार, शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया, निःशुल्क विधिक सहायता, विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा वित्तीय सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तारपूर्वक प्रदान कीं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर नारायण इंडस्ट्रीज ग्लोबल लिमिटेड के प्रधान कार्यालय, नोएडा से CHRO- Adv. Vineet Kumar Verma ने कंपनी एवं प्रबंधन का प्रतिनिधित्व किया। अपने संबोधन में उन्होंने माननीय श्रीमती ममता पंत एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मियों, को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना एक सुरक्षित, सम्मानजनक एवं उत्तरदायी कार्यस्थल के निर्माण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम कर्मचारियों में विधिक समझ विकसित करने के साथ-साथ संगठन में विश्वास एवं पारदर्शिता को भी सुदृढ़ करते हैं। कंपनी भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जागरूकता अभियानों में पूर्ण सहयोग प्रदान करती रहेगी। कार्यक्रम के समापन पर रुद्रपुर इकाई के HR Manager श्री अनुदीप राहा एवं Sr. HR Exe. सुश्री चंचल ने CHRO Shri Verma के साथ मिलकर माननीय श्रीमती ममता पंत को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। नारायण इंडस्ट्रीज ग्लोबल लिमिटेड अपने सभी कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक, जागरूक एवं विधिसम्मत कार्यस्थल उपलब्ध कराने तथा सामाजिक एवं कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। #NarayanIndustriesGlobalLimited #NIGL #LegalAwareness #DLSA #POSH #WomenEmpowerment #EmployeeWelfare #HRCompliance #CSR #Rudrapur #SIDCUL #Pantnagar

Post contentPost contentPost contentPost contentPost content