Post by Vimal Verma

SFA IFFCO SITAPUR

आज दिनांक 01 जुलाई 2026 को जनपद सीतापुर के एम-पैक्स महारानगर पर सहकारिता सप्ताह के उपलक्ष्य में एक किसान सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम "सहकार से समृद्धि" के पाँच स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प को समर्पित रहा। कार्यक्रम में इफको सीतापुर से एस.एफ.ए. श्री विमल वर्मा ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए सहकारिता सप्ताह के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इफको नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी आधुनिक कृषि के लिए अत्यंत उपयोगी उर्वरक हैं, जो खेती की लागत कम करने, फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादकता बढ़ाने तथा मृदा स्वास्थ्य के संरक्ष ण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने किसानों को नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक एवं संतुलित उपयोग, पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में उनके आर्थिक लाभ तथा पर्यावरण संरक्षण में उनकी उपयोगिता के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही किसानों से अधिकाधिक नैनो उर्वरकों को अपनाकर टिकाऊ एवं लाभकारी खेती की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर एडीओ कोऑपरेटिव सकरन श्री सतेन्द्र त्रिपाठी तथा एम-पैक्स महाराजनगर के सचिव श्री प्रमोद मिश्रा जी भी उपस्थित रहे। सभा में क्षेत्र के अनेक प्रगतिशील किसानों ने सहभागिता की। धन्यवाद विमल वर्मा हॉट स्पॉट एस एफ ए सीतापुर Indian Farmers Fertiliser Coop Ltd. AquAgri Processing Private Limited IFFCO Marketing IFFCO BAZAR Yogendra Kumar Rajneesh Pandey Prabal Pratap Singh Vipin Verma

Post content