Post by Vidya Bharti Rajasthan

262 followers

पूर्व छात्र पंजीयन एवं संपर्क अभियान 1 जुलाई – 15 अगस्त 2026 उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, मालवीय नगर में पूर्व छात्र संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न दिनांक 09 जुलाई 2026 को उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, मालवीय नगर, जयपुर में माननीय गोविन्द कुमार जी, संगठन मंत्री, विद्या भारती राजस्थान का पूर्व छात्रों के साथ प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 66 पूर्व छात्र उपस्थित रहे, जबकि अनेक पूर्व छात्र YouTube Live के माध्यम से ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम में सभी पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विद्या भारती के साथ अपने पुनः जुड़ाव का संकल्प व्यक्त किया। गोविन्द कुमार जी ने पूर्व छात्र पंजीयन एवं संपर्क अभियान (1 जुलाई – 15 अगस्त 2026) के उद्देश्य, विद्यालय एवं समाज निर्माण में पूर्व छात्रों की भूमिका तथा संगठित पूर्व छात्र शक्ति के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने प्रत्येक पूर्व छात्र से अपने विद्यालय से सतत जुड़े रहने एवं अन्य पूर्व छात्रों को भी अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में जिज्ञासा समाधान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित एवं ऑनलाइन जुड़े पूर्व छात्रों ने विभिन्न प्रश्न पूछे। गोविन्द कुमार जी ने सभी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पूर्व छात्र परिषद की आगामी योजनाओं एवं सहभागिता के विविध आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह संवाद कार्यक्रम पूर्व छात्रों के बीच आत्मीयता, संगठनात्मक जुड़ाव एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। सादर पूर्व छात्र परिषद विद्या भारती राजस्थान #पूर्व_छात्र_परिषद #विद्या_भारती #विद्या_भारती_राजस्थान #पूर्व_छात्र_पंजीयन_एवं_संपर्क_अभियान #AlumniConnect #MalviyaNagar #Jaipur #VandeMataram#AlumniConnect #MySchoolMyPride #VandeMataram 🇮🇳

Post contentPost content