Post by Top Story

News Producer at TOP Story Media

जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी रेलवे स्टेशन, कठुआ' कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह फैसला स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए लिया गया है। देश सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी के सम्मान में रेलवे स्टेशन का नाम उनके नाम पर रखा गया है। इस फैसले का स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया है। #Kathua #KathuaRailwayStation #CaptainSunilKumarChaudhary #Shaheed #JammuAndKashmir #DrJitendraSingh #IndianRailways

Post content