Post by Top Story
News Producer at TOP Story Media
Dilshad Garden Accident: निर्माणाधीन इमारत के लिफ्ट शाफ्ट में गिरकर 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के दिलशाद गार्डन इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत में लिफ्ट शाफ्ट से गिरकर 40 वर्षीय रामोतार की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है, जबकि इलाके में अवैध निर्माण और बिना अनुमति चल रहे कार्यों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, दिलशाद गार्डन स्थित एक चार मंजिला इमारत में लिफ्ट लगाने का कार्य चल रहा था। इमारत से सटी एक केबल फैक्ट्री में रामोतार पिछले 20 से 25 वर्षों से मुंशी के रूप में कार्यरत थे। घटना के समय वह अपने साले अतुल के साथ फैक्ट्री में मौजूद थे। परिजनों के मुताबिक, चौथी मंजिल पर काम कर रहे मिस्त्री ने कुछ सामान मंगवाया था। रामोतार वह सामान लेकर निर्माणाधीन इमारत में पहुंचे, लेकिन इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे लिफ्ट शाफ्ट में जा गिरे। गंभीर रूप से घायल रामोतार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। लिफ्ट शाफ्ट के आसपास न तो कोई बैरिकेडिंग थी और न ही सुरक्षा उपकरण लगाए गए थे। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के लिए आवश्यक अनुमति और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। #DelhiNews #DilshadGarden #Shahdara #ConstructionAccident #LiftShaftAccident #BreakingNews #DelhiPolice #GTBHospital #SafetyNegligence #NewsUpdate
Video Content