Post by Top Story
News Producer at TOP Story Media
राज्यसभा सदस्य बनने पर डॉ. अल्का गुर्जर का दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया भव्य अभिनंदन दिल्ली भाजपा की सह-प्रभारी और नव-निर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ. अल्का गुर्जर के सम्मान में आज दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता, शाहदरा जिला भाजपा पदाधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि डॉ. अल्का गुर्जर ने पिछले चार वर्षों में दिल्ली भाजपा संगठन को मजबूत करने में अभिभावक की भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और डॉ. अल्का गुर्जर के संगठनात्मक मार्गदर्शन से दिल्ली में ओबीसी समाज का भाजपा के प्रति विश्वास लगातार बढ़ा है। #DelhiBJP #AlkaGurjar #RajyaSabha #BJP #OBCMorcha #HarshMalhotra #RamveerSinghBidhuri #NarendraModi #DelhiPolitics #ViksitBharat #DelhiNews #PoliticalNews
Video Content