Post by Top Story

News Producer at TOP Story Media

शाहदरा में दिनदहाड़े 16 लाख की लूट, पिस्तौल के बल पर कर्मचारी से कैश बैग छीनकर फरार हुए स्कूटी सवार बदमाश पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 16 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक कर्मचारी से नकदी से भरा बैग लूट लिया और कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, एसडी एंटरप्राइजेज का एक कर्मचारी गीता कॉलोनी से 16 लाख रुपये नकद लेकर राजगढ़ कॉलोनी, गली नंबर-2 स्थित दुकान पर पहुंचा था। जैसे ही वह दुकान के बाहर पहुंचा, पीछे से स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बताया जा रहा है कि एक बदमाश ने कर्मचारी पर पिस्तौल तान दी, जबकि दूसरे बदमाश ने उसके हाथ से नकदी से भरा बैग छीन लिया। पूरी वारदात कुछ ही सेकंड में अंजाम देकर दोनों आरोपी स्कूटी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किस दिशा में फरार हुए और वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी या नहीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। #Delhi #Shahdara #Loot #DelhiCrime #BreakingNews #CrimeNews #GandhiNagar #EastDelhi #Robbery #DelhiPolice #CCTV #CashLoot #Pistol #HindiNews #LatestNews #DelhiUpdate #CrimeAlert #ViralNews #NewsUpdate

Post content

Video Content