Post by Top Story

News Producer at TOP Story Media

चोरी के शक में गार्ड की पिटाई के बाद कर्मचारी ने दी जान! LBS अस्पताल में हड़कंप पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री (LBS) अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी की आत्महत्या ने अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में पीडब्ल्यूडी के तहत कार्यरत 42 वर्षीय दीपक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के एक सुरक्षा गार्ड ने चोरी के शक में उनके साथ मारपीट की थी, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गए थे। पुलिस के अनुसार दीपक त्रिलोकपुरी इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी और परिवार में दो बहनें हैं। बुधवार को उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। #Delhi #LBSHospital #EastDelhi #SuicideCase #BreakingNews #DelhiNews #CrimeNews #HospitalNews #PoliceInvestigation #Trilokpuri #MentalHarassment #CCTV #JusticeForDeepak #LatestNews #HindiNews

Post content

Video Content