Post by Top Story

News Producer at TOP Story Media

रजौली में रेलवे कंपनी के ओवरलोडेड वाहनों से टूटी हरदिया डैम की पुलिया, 90 गांवों की पेयजल और सिंचाई व्यवस्था प्रभावित बिहार के नवादा जिले के रजौली प्रखंड में रेलवे निर्माण कार्य में लगी कंपनियों के ओवरलोडेड वाहनों की आवाजाही से हरदिया डैम जाने वाले मार्ग की 45 साल पुरानी पुलिया टूट गई, जिससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों की आवाजाही के साथ-साथ 90 गांवों की पेयजल और सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। जानकारी के अनुसार, तिलैया-कोडरमा रेलखंड निर्माण में लगे भारी मालवाहक वाहन लंबे समय से हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया डैम मार्ग का उपयोग कर रहे थे। लगातार लोहे, सीमेंट, गिट्टी और बालू से लदे ओवरलोडेड ट्रकों के दबाव के कारण वर्ष 1980 में निर्मित पुलिया भरभराकर ढह गई। स्थानीय ग्रामीण जयेंद्र यादव ने बताया कि रेलवे निर्माण कंपनियों के भारी वाहनों के कारण पुलिया कमजोर हो गई थी और आखिरकार टूट गई। #Bihar #Nawada #Rajouli #BridgeCollapse #RailwayProject #OverloadedTruck #HardiyaDam #NalJalYojana #Irrigation #BreakingNews #BiharNews #Infrastructure #IndiaNews #LatestNews

Post content

Video Content