Post by thinQ360
974 followers
RLP नेता थान सिंह डोली ने नगर परिषद कार्यालय में आयोजित शहरी सेवा शिविर में शहरवासियों के साथ पहुंचकर पेयजल पाइपलाइन में सीवरेज का गंदा पानी मिलने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने रूडीप, नगर परिषद और जलदाय विभाग के अधिकारियों से दोषपूर्ण पाइपलाइन की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही फर्जी पट्टों, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए सभी फर्जी पट्टों की निष्पक्ष जांच, उन्हें निरस्त करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग भी की। #Balotra #RLP #ThanSinghDoli #Rajasthan #WaterCrisis #NewsUpdate
Video Content