Post by The Pillar India
Nonpartisan News and Views Platform.
दिल्ली में मुस्लिम संगठनों की बड़ी बैठक: आख़िर क्या है 24 जुलाई का एजेंडा? देश में मुसलमानों के मौजूदा हालात और उनसे जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के लिए आगामी 24 जुलाई को दिल्ली में एक बड़ी बैठक होने जा रही है। 'इंडियन मुस्लिम फॉर सिविल राइट्स' द्वारा आयोजित इस बैठक में देश के कई दिग्गज नेता और प्रमुख मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि एक मंच पर नज़र आएंगे। बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन होगा, इनमें मस्जिद-मदरसों पर होने वाली कार्रवाई, वक़्त वक़्त पर होने वाले बुलडोज़र एक्शन और मदरसों को बंद करने जैसे मामलों पर चर्चा होगी, इसके अलावा यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर भी सभी ज़िम्मेदार अपनी बात रखेंगे और भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे। इसके अलावा इस अहम बैठक में 'नॉन-कोऑपरेशन' के विकल्प पर भी मंथन किया जाएगा और क्या सरकार द्वारा इंसाफ न मिलने पर चुनावों के बहिष्कार जैसे क़दम उठाए जाएं, इस पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में इन तमाम मसलों से निपटने के लिए क़ानूनी और संवैधानिक रास्ता इख़्तियार करने पर भी एक ठोस फ्रेमवर्क तैयार करने की कोशिश की जाएगी। कौन होगा शामिल? : इस महत्वपूर्ण बैठक में IMCR के चेयरमैन Mohammad Adeeb की तरफ से दोनों #JamiatUlamaeHind के अध्यक्षों मौलाना अरशद मदनी और मौलाना महमूद मदनी को न्योता भेजा गया है, इनके अलावा #AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस लीडर सलमान ख़ुर्शीद, #AIMPLB के ज़िम्मेदारों, JIH के ओहदेदार, अलग अलग पार्टियों के सांसद और नेता, प्रमुख मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। मुस्लिम समाज के सामने आ रही चुनौतियों के बीच, यह बैठक भविष्य की दिशा तय करने के लिहाज़ से बेहद अहम मानी जा रही है। Mohammad Adeeb Salman Khurshid Jamiat Ulama-i-Hind Arshad Madani Maulana Mahmood Madani Muslim Communities #DelhiMeeting #MuslimIssues #UCC #IndianMuslims #NationalNews #SocialReform #CurrentAffairs #Politics #thepillarindia