Post by Tarun Bharat Sangh

4,402 followers

रामगढ़, जैसलमेर में Tarun Bharat Sangh द्वारा NABFOUNDATION के सहयोग से किए जा रहे सामुदायिक विकेन्द्रित जल प्रबंधन कार्यों का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर तभासं के अध्यक्ष #जलपुरुष राजेन्द्र सिंह जी, नाबार्ड में उपप्रबंधक Ajay Sood जी, जलवायु परिवर्तन स्थायित्व कोष के मुख्य प्रबंधक Sanjeev Rohilla जी , बोर्ड सदस्यगण Bibhu Prasad Kar , तरुण भारत संघ के निदेशक Maulik Sisodia , Ali Osman Baig , Pooja Bhati तथा अन्य साथियों की उपस्थिति रही। भ्रमण के दौरान क्षेत्र में किए गए कार्यों को विस्तार से देखा और समझा गया। इन प्रयासों के सकारात्मक प्रभावों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में जल संरक्षण को और सशक्त बनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह प्रयास मरूस्थली जैसलमेर में न केवल जल संकट के समाधान की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि सामुदायिक सहभागिता और देशज ज्ञान पर आधारित सतत विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी है। #WaterConservation #CommunityAction #SustainableDevelopment #Jaisalmer #TarunBharatSangh #NABFOUNDATION

Post contentPost contentPost contentPost contentPost content