Post by Sushma Kharkwal
24 followers
आज गांधी भवन प्रेक्षागृह, कैसरबाग में आयोजित "ऊँची उड़ान" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे इस प्रेरणादायी प्रयास का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वास्तु हाउसिंग फाइनेंस के वित्तीय सहयोग एवं भारतकेयर्स के माध्यम से संचालित इस कार्यक्रम के अंतर्गत 150 महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, उद्यमिता विकास एवं बिजनेस प्लान का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण उपरांत आयोजित मूल्यांकन के आधार पर चयनित 50 महिलाओं को उनके स्वरोजगार को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु आवश्यक व्यवसायिक सामग्री वितरित की गई। महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सफल उद्यमी बनाने की यह पहल समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगी। महिला सशक्तिकरण के ऐसे प्रयास विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्चना पाण्डेय जी, सीएसआर नोडल अधिकारी श्री आनंद कुमार पाण्डेय जी, भारत गैस से सुश्री डिंपल जी, वास्तु हाउसिंग फाइनेंस से श्री आशीष जी, आयोजक सुश्री वंदनी तिवारी जी, श्री आराध्य पाण्डेय जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। वास्तु हाउसिंग फाइनेंस, भारतकेयर्स, इन्वेस्ट यूपी CSR फैसिलिटेशन सेल एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे इस अनुकरणीय प्रयास के लिए सभी आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएं। #WomenEmpowerment #NariShakti #SelfReliance #SkillDevelopment #Lucknow #CSR #ViksitBharat