Post by Sushma Kharkwal

24 followers

देश के यशस्वी रक्षामंत्री एवं लखनऊ के मा० सांसद आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भोलेश्वर महादेव मंदिर, श्री राम रोड, अमीनाबाद में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर देवाधिदेव महादेव से आदरणीय रक्षा मंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा में निरंतर सफल, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में नगर निगम लखनऊ के मा० कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्री सुशील कुमार ‘पम्मी’ जी, मा० कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद श्री राजीव वाजपेयी जी, मा० पार्षद श्री अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’ जी, उपविजेता श्री शैलू सोनकर जी, पूर्व पार्षद श्री अतुल अवस्थी जी, श्री उत्तम कपूर जी, श्री अनिल बजाज जी, श्री प्रभु जलान जी, श्री श्याम कृष्णानी जी, सरदार गुरुमीत जी, श्री संजीव रस्तोगी जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। राष्ट्र की सुरक्षा, देशहित और जनसेवा के प्रति आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी का समर्पण एवं सशक्त नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रभु भोलेनाथ की कृपा उन पर सदैव बनी रहे और वे इसी ऊर्जा एवं संकल्प के साथ माँ भारती की सेवा करते रहें। #RajnathSingh #DefenceMinister #Lucknow #UttarPradesh #BJP

Post contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost contentPost content