Post by Sushma Kharkwal
24 followers
देश के यशस्वी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आदरणीय श्री नितिन गडकरी जी का पावन नगरी लखनऊ आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। आदरणीय गडकरी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश का सड़क एवं राजमार्ग नेटवर्क अभूतपूर्व गति से विकसित हो रहा है। आधुनिक, सुरक्षित एवं विश्वस्तरीय सड़क अवसंरचना के निर्माण से उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में विकास, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। आज लखनऊ में ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास से प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी और विकास की गति को नया आयाम प्राप्त होगा। लक्ष्मण नगरी लखनऊ में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। #NitinGadkari #Lucknow #NationalHighways #InfrastructureDevelopment #ViksitBharat #UttarPradesh