Post by Sushma Kharkwal

24 followers

आज कुकरैल नदी के किनारे विकसित किए जा रहे शक्ति वन का नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी एवं मा० कार्यकारिणी उपाध्यक्ष/पार्षद दल के उपनेता श्री सुशील तिवारी 'पम्मी' जी के साथ निरीक्षण कर निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि शक्ति वन पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं नागरिकों के लिए एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में स्थापित हो सके। #Lucknow #LucknowNagarNigam #ShaktiVan #Kukrail #GreenLucknow #EnvironmentalConservation #Development #UttarPradesh

Post contentPost contentPost contentPost content