Post by Sushma Kharkwal

24 followers

आज मोहान रोड स्थित शिवरी प्लांट में मेरी अध्यक्षता में नगर निगम कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें मा० कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री सुशील तिवारी ‘पम्मी’ जी को उपाध्यक्ष चुना। इस अवसर पर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष श्री सुशील तिवारी ‘पम्मी’ जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके अनुभव, सक्रिय सहभागिता और सहयोग से नगर निगम कार्यकारिणी जनहित एवं लखनऊ के विकास से जुड़े कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी। लखनऊ के विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। #Lucknow #LucknowNagarNigam #ExecutiveCommittee #CityDevelopment #PublicWelfare #TeamLucknow

Post contentPost contentPost content