Post by Sushma Kharkwal
24 followers
आज हम सभी के अभिभावक, देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय मा० सांसद आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर नई दिल्ली स्थित उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनका स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्राप्त किया। आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद मेरे लिए सदैव प्रेरणा एवं शक्ति का स्रोत रहा है। लखनऊ के विकास के प्रति उनका विशेष लगाव, जनसेवा के प्रति समर्पण और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उनका दृढ़ नेतृत्व हम सभी को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता है। इस आत्मीय अवसर पर नगर निगम लखनऊ के मा० कार्यकारिणी उपाध्यक्ष एवं पार्षद दल के उपनेता श्री सुशील तिवारी ‘पम्मी’ जी सहित मा० पार्षदगण भी उपस्थित रहे और आदरणीय रक्षा मंत्री जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी से मेरी प्रार्थना है कि आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी को उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ, सुखमय एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें। आपके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और राष्ट्रसेवा से हमारा भारतवर्ष निरंतर सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनता रहे तथा आपका स्नेह और मार्गदर्शन हम सभी को जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहे। मा० रक्षा मंत्री जी को पुनः जन्मदिन की हृदयतल से हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएं। 💐🙏 #HappyBirthdayRajnathSinghJi #RajnathSingh #DefenceMinister #Lucknow #Janseva #RashtraSeva