Post by Sujata Kalra
Founder, Rebe and Tulip India | Documenting India’s Living Textile Craft Traditions Through podcast Series: Hath Ki Baat Karigar Ke Saath | 50+ Artisan Families touched | Grass root Dignity Driven craft Documentation
क्या हाथ भी एक भाषा बोलते हैं? एक बार मैंने एक artisan से पूछा, "आपको कैसे पता चलता है कि block बिल्कुल सही जगह रखा है?" उन्होंने जवाब नहीं दिया। बस अगला block उठाया... और बिना किसी निशान के, उसे बिल्कुल सही जगह रख दिया। तब समझ आया... कुछ चीज़ें सिखाई नहीं जातीं। वो experience से हाथों में उतर जाती हैं। सालों तक एक ही काम करते-करते, हाथ महसूस करना सीख जाते हैं। कहाँ pressure कम रखना है। कहाँ ज़्यादा। कब रुकना है। कब आगे बढ़ना है। शायद इसलिए, एक master artisan का हुनर उसकी बातों से कम, उसके हाथों से ज़्यादा दिखाई देता है। जब अनुभव गहरा होता है, तो हाथ सोचने से पहले सही निर्णय लेने लगते हैं। #ajrakhartisans #sustainablefashion #handmadecrafts Hath Ki Baat - Karigar Ke Saath Rebe And Tulip India