Post by Sujata Kalra
Founder, Rebe and Tulip India | Documenting India’s Living Textile Craft Traditions Through podcast Series: Hath Ki Baat Karigar Ke Saath | 50+ Artisan Families touched | Grass root Dignity Driven craft Documentation
क्या आपने कभी Ajrakh artisans को काम करते हुए ध्यान से देखा है? पहली नज़र में तो उनका काम बहुत आसान लगता है। बस एक block उठाया... Fabric पर रखा... फिर दूसरा... फिर तीसरा... ऐसा लगता है जैसे वो पूरे दिन बस एक ही काम repeat कर रहे हैं। लेकिन अगर आप थोड़ी देर रुककर ध्यान से देखें...तो एक अलग ही दुनिया दिखाई देती है. एक design पर जितना pressure है, उतना दूसरे पर नहीं है। एक block को जितना angle दिया, अगले print में उतना नहीं दिया। जिस fabric को पहले treat किया था, वैसा treatment अगले fabric को नहीं मिला। क्यों? क्योंकि हर fabric अलग-अलग behave करता है। कभी मौसम बदल जाता है। कभी dye थोड़ा अलग respond करती है। कभी fabric की absorbency अलग होती है। बाहर से देखने पर ये repetition लगता है, लेकिन artisan के लिए ये continuous calibration है। हर print के साथ वो material को पढ़ रहा होता है, observe कर रहा होता है, और Respond कर रहा होता है। तभी मुझे एहसास हुआ... Mastery का मतलब एक ही काम हज़ारों बार करना नहीं है। Mastery का मतलब है... हर बार वही काम करते हुए, जो बदल गया है उसे पहचान लेना। और शायद यही वजह है कि... Experience कभी सिर्फ़ समय से नहीं आता। Experience आता है... ध्यान से देखने की आदत से। #ajrakhartisans #sustainablefashion #circularcraft Rebe And Tulip India Hath Ki Baat - Karigar Ke Saath