Post by Suhani undefined
Student at Hindu girl’s college jagadhri
Ek Soch Nai Soch NGO - India's Best NGO द्वारा संचालित भारत निर्माण शिविर के 22वें दिन हिन्दू गर्ल्स कॉलेज, जगाधरी में सोशल इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों को #नगरनिगम_यमुनानगर_जगाधरी की स्वच्छ भारत मिशन की टीम द्वारा स्रोत पर #कचरा_पृथक्करण (5-Stream Segregation) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को घरों से निकलने वाले कचरे का पांच प्रकार में पृथक्करण करने की जानकारी दी गई। उन्हें गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के साथ-साथ घरेलू जोखिमयुक्त (Domestic Hazardous) कचरा, सैनिटरी कचरा तथा ई-वेस्ट को निर्धारित श्रेणियों में अलग संग्रहित करने के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने, स्वच्छता नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। एसबीएम टीम के आईईसी एक्सपर्ट दुर्गेश कुमार ने कहा कि स्रोत पर कचरे का सही पृथक्करण स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर की आधारशिला है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने घर से ही कचरे का पृथक्करण करना शुरू कर दे तो कचरा प्रबंधन अधिक प्रभावी होगा और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में बड़ी सफलता मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। #socialinternship #NGOEkSochNaiSoch #swachhBharatMission #Yamunanagar #Jagadhri