Post by Sudhir Kumar Vishwakarma

Public Policy & Political Consulting | Governance & Election Research | Data-Driven Insights

दोस्तों, आजकल कुछ कंपनियाँ अपने कर्मचारियों को महीनों तक समय पर वेतन नहीं दे पातीं, लेकिन उनके बारे में सच लिख दिया जाए तो कानूनी नोटिस भेजने में एक पल भी नहीं लगातीं। हमारे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब हमने अपनी पिछली पोस्ट में NBMC कंपनी की वास्तविक स्थिति और कर्मचारियों की परेशानियों को सामने रखा, तो हमें NBMC के CEO Dr. Viren की ओर से कानूनी नोटिस भेजा गया। इतना ही नहीं, पुलिस स्टेशन से भी फोन करवाया गया। शायद यह सब इसलिए किया गया ताकि हम डर जाएँ, दबाव में आकर अपनी पोस्ट हटा दें और सच बोलना बंद कर दें। लेकिन माननीय महोदय, यदि आप वास्तव में इतने प्रभावशाली और शक्तिशाली व्यक्ति हैं, तो अपनी ताकत उन कर्मचारियों का बकाया वेतन दिलाने में दिखाइए, जो लंबे समय तक आपके साथ ईमानदारी से काम करते रहे हैं। हमसे पहले जुड़ने वाले और पहले से कार्यरत कई कर्मचारियों को जनवरी से वेतन नहीं मिला है। बार-बार नए बहाने, नई तारीखें और नए आश्वासन देने के बजाय, उन लोगों के परिवारों के बारे में भी सोचिए जो अपनी मेहनत की कमाई का इंतजार कर रहे हैं। एक कर्मचारी के लिए वेतन सिर्फ पैसा नहीं होता, बल्कि उसके घर का राशन, बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की दवाइयाँ और पूरे परिवार की जिम्मेदारियों का आधार होता है। जब महीनों तक वेतन नहीं मिलता, तो सबसे अधिक कष्ट उसी कर्मचारी और उसके परिवार को होता है। हम न तो डरने वाले हैं और न ही दबने वाले हैं। गलती हमारी नहीं है। वेतन न देना गलत है, और गलत को गलत कहना हमारा अधिकार है। सच बोलने के लिए हमें किसी से डर नहीं लगता। मैं आप सभी से विनम्र अनुरोध करता हूँ कि इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर और रीपोस्ट करें, ताकि कर्मचारियों की यह आवाज़ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचे और जो लोग अपनी मेहनत की कमाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें न्याय मिल सके। कर्मचारियों की मेहनत का सम्मान कीजिए और उनका हक उन्हें समय पर दीजिए। NBMC Political Consultancy Indian Association of Political Consultants (IAPC) Karan Sood Sanchaita . Political Party Registration, Rahul Kumar Singh Political Consulting Job Update Krishna Kant Singh Rahul Srivastava Labour, Employment & Human Rights Law Group

Post content