Post by Soulitaire
4,061 followers
प्यार मेरा तुम्हारा जीवन भर रहेगा , तुम्हारी मोहब्बत का नशा हर ओर रहेगा मै न भूला पाऊँगी कभी वो साथ , जब तुमने थामा था मेरा हाथ मेरी हर ज़िद पे तुमने अपना सब कुछ कुर्बान किया मेरा हर सपना तुमने साकार किया मेरी ज़िन्दगी रहेगी तुम्हारी हमेशा कर्ज़दार तुम्हारा मेरा प्यार रहेगा ताउम्र यादगार मुझे याद है अब भी किस कदर मै तुम्हे सताती थी फिर भी तुम हंस के मेरे दिए हर दुःख सह जाती थी मै आज फिर उन्ही यादों को जी लेती हूँ जब भी आती है तुम्हारी याद मै बस रो लेती हूँ नहीं है अब कोई मेरे नखरे उठाने वाला अब नहीं है कोई मुझ रूठे को मनाने वाला तुम जबसे हो गयी मेरी दुनिया वीरान है ऐ माँ तुम्हारे बिना मेरी ज़िन्दगी बेजान है - Mitali Bose . . Pic Credits - Google Images . . #soulitaire #selflove #feelings #mindfulness #literature #enlightenwithwords #truewordsspoken #wordsofguidance #soulfulwords #purethoughts #wordsweavemagic #quotesaboutlife #bestquotes #knowyourheart #shayari #hindishayari #shayaricollection #shayarilover #valentines #valentinesday #valentinespecial #valentineweek #happyvalentines #momdaughterlove #meethivaani