Post by Shatakshi Gupta
Intern
और आज तीन महीने की यह यादगार यात्रा पूरी हो गई है ❤️ इन तीन महीनों में सिर्फ़ एक इंटर्नशिप नहीं की, बल्कि अनगिनत यादें बनाई, नए अनुभव हासिल किए और पत्रकारिता को जी भरकर जिया। कभी प्रोड्यूसर मैडम की डाँट ने बेहतर बनने की सीख दी, तो कभी Parivesh Vatsyayan सर की नसीहतों ने सोचने और काम करने का नया नज़रिया दिया। और जब अच्छे काम पर पीठ थपथपाई गई, तो आगे और बेहतर करने का हौसला भी मिला। Zee में कदम रखने के बाद कई बार ऐसा लगा जैसे छोटी शताक्षी के सपने सच हो रहे हों। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली वह बच्ची, जो सोचती थी कि एक दिन हीरो-हीरोइन और बड़े लोगों को सामने से देखेगी, उसे इस इंटर्नशिप के दौरान मनोज बाजपेयी सर को सामने से देखने का मौका मिला। हाँ, उनके साथ फोटो नहीं ले पाई, जिसका थोड़ा मलाल रहेगा। लेकिन फिर याद आया कि एपीजे अब्दुल कलाम सर से एक हाथ की दूरी पर होने के बावजूद उनका ऑटोग्राफ भी नहीं ले पाई थी। 😂 शायद कुछ यादें कैमरे में नहीं, दिल और आँखों में हमेशा के लिए बस जाने के लिए होती हैं। इस दौरान मेरा सबसे बड़ा काम था Zee Helpline की स्टोरीज़ पर काम करना। रोज़ लोगों की समस्याओं से जुड़ी कहानियाँ चुनना, उनके समाधान के लिए लगभग 35-40 DM, SDM और कई मंत्रालयों से बात करना, सवाल पूछना, उनका पक्ष लेना और जनता व प्रशासन के बीच एक Bridge की भूमिका निभाना। यह अनुभव मेरे लिए बेहद सीखने वाला रहा। भारत के अलग-अलग हिस्सों की कहानियों से रूबरू होते हुए मैंने व्यवस्था को बहुत करीब से देखा। कई बार महसूस हुआ कि आम लोगों की परेशानियों के पीछे सिर्फ़ संसाधनों की कमी नहीं, बल्कि व्यवस्था की सुस्ती और जवाबदेही की कमी भी एक बड़ी वजह है। इन अनुभवों ने मुझे भारत को एक बिल्कुल नए नज़रिए से देखने की दृष्टि दी। अगर कोई मुझसे पूछे कि इस इंटर्नशिप से सबसे बड़ा क्या मिला, तो मेरा जवाब होगा—मेरा आत्मविश्वास । लेकिन जब मुझसे कहीं अधिक अनुभवी रिपोर्टर्स के साथ शूट प्लान बनाना, उन्हें सवाल और विजुअल्स समझाना और पूरी स्टोरी को ऑन-एयर कराने की ज़िम्मेदारी निभानी पड़ी, तब एहसास हुआ कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और भरोसा खुद पर होना चाहिए। और हाँ... Essel Group की वह शानदार पार्टी भी इस सफ़र की सबसे खूबसूरत यादों में से एक रहेगी। ✨ धन्यवाद Parivesh Vatsyayan Sir इतनी आजादी से काम करने देने के लिए और मुझे यह अवसर प्रदान करने के लिए:) Zee News, धन्यवाद! ❤️