Post by Shashank Sisodiya

HR - Talent Acquisition, LinkGenDigital Technologies

#papa #yqbaba #yqdidi #yqtales #yqdada #yqquotes #yqbhaijan #yqhindi जब लिखना छोड़ दिया मैंने, तब पापा का दिन आया है, सब नाता तोड़ लिया मैंने, तब पापा का दिन आया है, सब देते देते आए हैं, बस देना उनको भाया है, जब देने को कुछ बचा नहीं, तब पापा का दिन आया है। जो जेब हमारी भरते थे, सब शौक वो पूरी करते थे, अब जेब जो मेरी खाली है, तब पापा का दिन आया है, अबतक कुछ भी जो दिया नहीं, कुछ कहा भी उनका किया नहीं, जब आज वो थक कर हारे हैं, तब पापा का दिन आया है। जो पापा मेरे हीरो हैं, उनके आगे सब ज़ीरो हैं, मैं जिनका छोटा हिस्सा हूं, और पूरा उनका किस्सा हूं, वो जान जो मुझमें भरते हैं, और माफ हमेशा करते हैं, मेरी सारी सुन लेते हैं, और मेरे मन की करते हैं। कोई बाप भला ऐसा होगा, कोई पापा के जैसा होगा, हर सोच से मेरे ऊपर हैं, उन दाता का दिन आया है, जिनका ना कभी सम्मान किया, बस जान से ज़्यादा चाहा है, मैं कुछ भी नहीं हूं जिनके बिन, उन पापा का दिन आया है। Read my thoughts on YourQuote app at https://lnkd.in/dubtYnp

Post content