Post by Sangeet Singh Som
MLA at Bharatiya Janata Party (BJP)
आज सुबह 8:00 बजे सरधना विधानसभा के ग्राम देदवा में चौपाल लगाकर देवतुल्य ग्रामवासी भाइयों की समस्या सुनी एवं तत्परतापूर्वक अधिकांश समस्याओं का समाधान कराया। इसके पश्चात ग्राम इकलौता उन परिवारों में पहुंचकर संवेदनाएं प्रकट की जिनके किसी न किसी परिजन की मृत्यु हो गई थी। इकलौता में जागरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ तथा सरधना शिव मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थित होकर पूजा अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सरधना नगर में विस्फोट के कारण हुई दुर्घटना में पीड़ित परिवारों से मिला तथा ध्वस्त भवनों का निरीक्षण किया । #Visit #Dedwa #Problems #Solutions #Iklauta #Condolence #Blessings #Survey #SangeetSinghSom #MLA #Sardhana #Meerut