Post by Samvedna Pathik News | संवेदना पथिक
75 followers
इतनी बारिश कि कब्रों से बाहर आ गए शव! सहारनपुर में भारी बारिश से कब्रिस्तान में मचा हड़कंप!! उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बेहद विचलित करने वाली घटना को जन्म दिया। गागलहेड़ी क्षेत्र के सैय्यद माजरा गांव स्थित कब्रिस्तान में भारी जलभराव और मिट्टी के कटाव के कारण कई कब्रें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे कुछ शव कफन सहित कब्रों से बाहर दिखाई देने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण कब्रिस्तान पहुंचे और बाहर आए शवों को सम्मानपूर्वक सुरक्षित स्थान पर रखा। बारिश कम होने और पानी निकलने के बाद स्थानीय लोगों ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सभी शवों को दोबारा सुपुर्द-ए-खाक किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कब्रिस्तान में पानी भर गया, जिससे मिट्टी धंस गई और यह स्थिति उत्पन्न हुई। लोगों ने प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मजबूत जल निकासी व्यवस्था, सुरक्षा दीवार और मिट्टी कटाव रोकने के स्थायी उपाय करने की मांग की है। #viral #samvednapathik #news #linkedin #latest #update #rain #water #deadbody
Video Content