Post by Sach Ka Aaina
4 followers
अंधराठाढ़ी (मधुबनी): प्रतिभा सम्मान समारोह में डुमरा गांव की BPSC 70वीं चयनित आरती कुमारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनकी सफलता के साथ-साथ उनकी मां श्रीमती रानी देवी के संघर्ष, त्याग और समर्पण को भी विशेष रूप से सराहा गया। आरती के पिता के निधन के बाद उनकी मां रानी देवी ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। उन्होंने अकेले अपने परिवार की जिम्मेदारियां संभालते हुए अपनी बेटी की शिक्षा जारी रखी और उसे इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संघर्ष, धैर्य और समर्पण नारी शक्ति एवं मातृत्व का प्रेरणादायी उदाहरण है। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आरती की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन तथा निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। #BPSC #BiharNews #andhrathadhi #sachkaaainanews #MadhubaniNews #LatestNews #EducationMatters