Post by SA News Himachal Pradesh

514 followers

हिमाचल, 07 जुलाई 2026 : प्रदेश में पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार: नाहन, सोलन और लाहुल में बनेंगे अत्याधुनिक हेलिपोर्ट मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला से मंडी-चंडीगढ़ और कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ के बीच हेलीकॉप्टर सेवाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया। राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हेलिपोर्ट का निर्माण कर रही है। इसी क्रम में अब नाहन और सोलन में भी हेलिपोर्ट बनाए जाएंगे, जबकि लाहुल के रंगरीक में सेना के सहयोग से काम चल रहा है। हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा में हेलिपोर्ट का कार्य अंतिम चरण में है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने 20 जुलाई को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसून सत्र और शिक्षक नियुक्तियों जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही, अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट मंत्री शिमला के राम मंदिर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे और इस घटना पर रोष व्यक्त करेंगे। #sanewshimachalpradesh #HimachalTourism #helitaxi #HimachalGovt #InfrastructureDevelopment

Post content