Post by SA News Himachal Pradesh
510 followers
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और फर्जी रसीद से अवैध वसूली का बड़ा खुलासा: प्रशासन की कार्रवाई तेज राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम पर बनी फर्जी रसीद बुक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि वे मंदिर के नाम पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करते थे। इन फर्जी रसीदों पर ट्रस्ट का लोगो भी इस्तेमाल किया गया था, जिससे भक्तों को संदेह न हो। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर मामले की गहन जांच कर रही है और चोरी के पैसों के बंटवारे का पता लगाने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं, मामले में विवादों में घिरे प्रशासक गोपाल राव ने स्पष्ट किया है कि उन्हें पद से नहीं हटाया गया है, बल्कि केवल कुछ बैठकों से दूर रहने का निर्देश दिया गया है। #sanewshimachalpradesh #AyodhyaCase #rammandir #FraudExposed #Justice #InvestigationUpdate