Post by SA News Himachal Pradesh
512 followers
बिलासपुर (हि.प्र.) में संत रामपाल जी महाराज का विशाल सत्संग सम्पन्न | श्रद्धालुओं ने साझा किए अपने अनुभव हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के स्वारघाट नामदान केंद्र में संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में एक दिवसीय विशाल सत्संग समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज के सत्संग केवल आध्यात्मिक ज्ञान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज में भाईचारा, नैतिकता, नशामुक्ति, दहेज मुक्त विवाह और मानव सेवा का संदेश भी देते हैं। कार्यक्रम के दौरान अन्नपूर्णा मुहिम पर भी विशेष चर्चा हुई। श्रद्धालुओं के अनुसार इस मुहिम के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा तथा आवास जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस अभियान में युवा, महिलाएँ, बुजुर्ग और बच्चे सभी अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार सेवा कार्यों में भागीदारी निभा रहे हैं। SA News Himachal की इस विशेष ग्राउंड रिपोर्ट में देखें सत्संग समारोह की झलकियाँ, श्रद्धालुओं के विचार तथा अन्नपूर्णा मुहिम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट के माध्यम से अवश्य साझा करें। #Bilaspur #HimachalPradesh #SantRampalJiMaharaj #SatSang #AnnapurnaMuhim #SANewsHimachal #SocialService #GroundReport #Humanity #SatlokAshram #PositiveNews #HimachalNews
Video Content