Post by Ravindra Devrani
Transformational Educator & Speaker | Teacher Trainer | School Leadership Coach | Founder - Learn With Ravi D
हर शिक्षक और हर विद्यार्थी के लिए, जो टूटकर भी गढ़ते रहे... 30+ वर्षों तक शिक्षा, प्रशासन और मार्गदर्शन से जुड़े रहने के बाद यह एहसास होता है — असली शिक्षा वही है जो हमें झुकना, बहना और घिसना सिखाती है। हर विद्यार्थी की असफलता एक दरार नहीं, एक प्रार्थना है। हर संघर्ष एक यात्रा है, जो उसे बेहतर इंसान बनाती है। कितनी सदियाँ खुद को तोड़ा होगा पत्थरों ने, तब जाकर मिट्टी कहलाने की इजाज़त मिली होगी। हर दरार एक प्रार्थना रही होगी हर टूटन एक यात्रा। पहाड़ों ने सीखा होगा झुकना ताकि नदियाँ बन सकें, नदियों ने सीखा होगा बहना ताकि समंदर बन सकें। जो ऊँचाइयों से गिरे, वही गहराइयों का अर्थ समझे। शायद इसी लिए धरती उपजाऊ है उसमें पहाड़ों का धैर्य घुला है, और समंदर खारा है उसमें टूटे हुए सपनों का स्वाद है। जो अस्तित्व बदलने से डरते हैं वे कभी जीवन नहीं बनते, और जो घिसना स्वीकार कर लेते हैं वे ही इतिहास की मिट्टी बनते हैं!!!! Ravindra Devrani Profesional en Educación y Liderazgo Impulsando Escuelas, Inspirando Líderes 🔗 Perfil de LinkedIn 🔗 Perfil de Facebook