Post by Pramod Bhandari

Head – Family Office | Investments | Strategic Finance | Wealth & Governance | FCMA, FCS, MBA

*मौन के भूगोल* ​साझा चूल्हों की गर्माहट से गुज़रकर हम आ पहुँचे हैं नितांत निजी कमरों के सन्नाटों तक। अहसासों की समतल ज़मीन पर अब अपेक्षाओं की अनगिनत दरारें उभर आई हैं। ​संवाद, जो कभी आत्मीयता का सेतु हुआ करते थे, अब केवल औपचारिक शब्दों का एक औजार मात्र हैं। हम एक ही छत के नीचे सिमटे ज़रूर हैं, मगर हमारे बीच का भूगोल मीलों लंबा हो चुका है। ​समय के इस झंझावात में भीतर का मनुष्य लगातार छीज रहा है, और संबंधों की महीन डोर मौन के बोझ से हर रोज़ थोड़ा और टूट रही है। कवि - प्रमोद भंडारी 'पार्थ' ©️ Pramod Bhandari Parth l सर्वाधिकार सुरक्षित #HindiPoetry #Poetry #Poem #OriginalPoetry #Poet #PoetryCommunity #PoetryLovers #PoetryGram #WritersCommunity #WritersOfInstagram #LiteraryArt #Literature #HindiLiterature #IndianPoets #IndianLiterature #CreativeWriting #Thoughts #Emotions #Relationships #Silence #HumanConnections #ContemporaryPoetry #Verse #PoetryDaily #WordsMatter #PramodBhandari #Parth #PramodBhandariParth #मौन_के_भूगोल #हिंदीकविता

Post content