Post by Phool Kumari
Student at B N M U Madhepura
मैं डिजिटल सखी फूल कुमारी कहरा क्लस्टर पंचायत मुरली बसंतपुर की हूँ अपने गांव तुलसियाही के केंद्र राम टोला तुलसियाही वार्ड नंबर 2 में टीकाकरण में भाग लिया जहां एएनएम दीदी आशा दीदी सेविका दीदी और मैं गर्भवती माता और बच्चों के माता से बातचीत किए । स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक रूप से जागरूक होना भी बेहद जरूरी है इसी उद्देश्य के साथ मैंने उन्हें क्रायोप फाइनेंस ऐप का उपयोग करना सिखाए। ० एएनएम दीदी के लिए उन्हें उनका सैलरी और रोजमर्रा के ऑफिशियल और पर्सनल खर्च को इस ऐप में कैसे आसानी से ट्रैक कर सकती है इसके बारे में बताइए और बजट कैसे बना सकती है इसके बारे में बताएं। ० लाभार्थियों को अपने घर के बजट बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर होने वाले छोटे बड़े खर्चों को डिजिटली मैनेज करने का तरीका बताया । मुझे गर्व है कि मैं फूल कुमारी संस्था के साथ जुड़कर इस जमीनी बदलाव का हिस्सा हूं हमारे इस मुहिम को BAIF L&T फाइनेंस के डिजिटल सखी CSR पहल का निरंतर और मजबूत सहयोग मिला है, जो ग्रामीण भारत में डिजिटल और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा दे रहा है। जब हमारी ग्रामीण महिलाएं डिजिटल टूल्स को अपनाती है, तो पूरा समाज प्रगति की और कदम बढ़ाता है। धन्यवाद। Digital sakhi Phool Kumari Kahara (Saharsa)