Post by Pardeep Singh Rana

Key Account Manager -Apparel & Footwear Category (LFS or Modern Trade)

उपेक्षा के 15 साल: 2011 से 2026 तक कुछ नहीं बदला! 🚨 ​यह दृश्य उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल के पबो विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा बरसीला (बागड़) का है। चुनाव आते हैं, जनप्रतिनिधि (प्रधान, क्षेत्र पंचायत, विधायक) बदलते हैं, बड़े-बड़े वादे होते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी जस की तस है। ​आज भी बीमार बुजुर्गों और मरीजों को इस तरह डंडी-कांडी (कुर्सी) के सहारे मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। क्या पहाड़ों में बुनियादी स्वास्थ्य और सड़क कनेक्टिविटी का अधिकार हमें नहीं है? ​मा. मुख्यमंत्री जी, कृपया इस गंभीर समस्या का संज्ञान लें और ग्रामीणों को इस नारकीय जीवन से मुक्ति दिलाएं। ​@pushkardhami @tsrawatbjp @DMPauri @Com_Garhwal @uttarakhandcmo ​#PauriGarhwal #Uttarakhand #Garhwal #VillageDevelopment #RoadConnectivity #CmHelplineUttarakhand https://lnkd.in/gHcWWBkG