Post by PAPA NGO – Progressive Association Of Parents Awareness

Administrator at PAPA NGO

खुल चुके हैं स्कूल, स्कूली वाहनों की हो सख्त जांच. स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स अवेयरनेस PAPA NGO के संस्थापक दीपक सिंह सरीन ने भाई राघवेंद्र उपाध्याय और भाई अंकुर गौतम जी के साथ आरटीओ कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात करते हुए सभी स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर संबंधित मापदंड जांचने में तेजी लाने तथा स्कूली वाहनों को लेकर अन्य तमाम मांगों के साथ अपना मांग पत्र सौंपा. भाई राघवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि आवास विकास और शास्त्रीपुरम क्षेत्र में बहुत सारी वैन, निर्धारित मात्रा से अधिक बच्चों को लेकर फर्राटे से बिना परमिट की चल रही है इस पर कड़ा अंकुश लगना चाहिए, भाई अंकुर गौतम ने भी अपनी बात रखते हुए अधिकारियों को बताया की स्कूली बसें भी निर्धारित गति से तेज गति पर चलाई जाती है जिससे बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने का भय बना रहता है, सभी स्कूली वाहनों में स्पीड लिमिट निर्धारित की जाए. #jagrukabhibhavak #VoiceOfParents #ParentAwareness #papango #students #parents #traffic #EducationForAll

Post content