Post by Pankaj Jain
--
जब-जब चार्ट में ऐसा वर्टिकल उछाल आएगा, तब-तब सोशल मीडिया पर ज्ञान की बाढ़ आ जाएगी। उस समय हर कोई बताएगा कि यह स्टॉक कितना शानदार है, कितने बड़े टारगेट आएंगे और क्यों इसे खरीदना चाहिए। लेकिन याद रखिए... Smart Money भीड़ के शोर से पहले काम करती है, भीड़ शोर होने के बाद जागती है। अगर आपको भीड़ से पहले अवसर पहचानना है, तो आत्मनिर्भर बनना होगा। चार्ट को खुद पढ़िए। वॉल्यूम को समझिए। बिज़नेस को जानिए। अपने निर्णय स्वयं लीजिए। टिप्स से कुछ समय के लिए उत्साह मिल सकता है, लेकिन लंबे समय तक सफलता केवल अपनी समझ से मिलती है। जब सोशल मीडिया पर शोर बढ़ता है, तब अक्सर आसान अवसर निकल चुका होता है। आत्मनिर्भर बनिए, चार्ट की भाषा सीखिए। बाकी सब मोह-माया है। जय केदार। 🙏