Post by EPFO ( Employees Provident Fund Organisation )

61,661 followers

डॉ. बी. आर. आंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल 2026) के अवसर पर, श्री रमेश कृष्णमूर्ति, केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त द्वारा डॉ. बी. आर. आंबेडकर के उस चित्र का लोकार्पण किया गया, जिसमें वे प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भारतीय संविधान का अंतिम मसौदा प्रस्तुत करते हुए दर्शाए गए हैं। यह कार्यक्रम ईपीएफओ मुख्यालय, ईस्ट किदवई नगर, नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जहाँ भारत के संविधान के महान शिल्पकार की विरासत का स्मरण करते हुए न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं सशक्तिकरण के संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया गया। राष्ट्र को निरंतर दिशा देने वाली इस महान विरासत को विनम्र नमन। #EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa #AmbedkarJayanti

Post content

Video Content