Post by Nishaanebaz News
--
M.P News : विधायक प्रीतम लोधी के “गोबर से भर दूंगा बंगला” बयान पर सियासी बवाल, IPS एसोसिएशन ने जताया कड़ा विरोध निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी अपने एक कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। करैरा के SDOP आयुष जाखड़ पर की गई टिप्पणी के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। वायरल वीडियो से मचा हड़कंप सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विधायक प्रशासनिक अधिकारियों को चुनौती देते और तीखी भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है।...