Post by National Institute of Solar Energy (NISE)
11,080 followers
अत्यंत गर्व का विषय है कि राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान National Institute of Solar Energy (NISE) को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), गुरुग्राम द्वारा राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन हेतु राजभाषा गौरव पुरस्कार (वर्ष 2024–25) का “तृतीय पुरस्कार” प्रदान किया गया है। यह सम्मान 27 जनवरी 2026 को आयोजित समारोह में श्रीमति शिल्पा शिंदे,आईएएस, माननीय अध्यक्ष, नराकास गुरुग्राम, द्वारा संस्थान को प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री राहुल मित्तल, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, RITES Limited तथा श्री कुमार पाल शर्मा, संयुक्त निदेशक, गृह मंत्रालय की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह पुरस्कार संस्थान द्वारा राजभाषा हिन्दी के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों की मान्यता है। यह उपलब्धि हमारे महानिदेशक डॉ. मोहम्मद रिहान, Mohammad Rihan महानिदेशक के हिन्दी के प्रति विशेष अनुराग एवं उसके प्रभावी कार्यान्वयन हेतु किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है। #Rajbhasha #Hindi #NISE #Achievement #ProudMoment Sandeep Sehrawat