Post by News Ink .
News Editor at News ink
उत्तराखंड में बारिश बनी आफत, पहाड़ दरकने लगे... यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश अब गंभीर परेशानियां लेकर सामने आ रही है। देहरादून–मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलमस के समीप ल्वाखाल क्षेत्र में पहाड़ी दरकने से अचानक बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गया। गनीमत रही कि कई वाहन बाल-बाल बच गए। मलबा हटाए जाने तक यात्री सुरक्षित दूरी पर खड़े होकर सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। फिलहाल उत्तराखंड ही नहीं, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई पहाड़ी इलाकों में भी लगातार बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) का खतरा बना हुआ है। यदि आप इन दिनों किसी भी पहाड़ी क्षेत्र की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो रवाना होने से पहले मौसम और सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य लें। प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। थोड़ी सी सावधानी आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है। 📍देहरादून–मसूरी मार्ग, उत्तराखंड #Uttarakhand #Dehradun #Mussoorie #Landslide #HeavyRain #WeatherAlert #HimachalPradesh #JammuAndKashmir #BreakingNews #NewsInk #AwazSachKi