Post by News Ink .

News Editor at News ink

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरीशा पर संभल में FIR, ब्लैकमेलिंग के आरोप. उत्तर प्रदेश के संभल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरीशा और उसके दो कथित साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता शाहरुख का आरोप है कि करीब तीन साल पहले नैनीताल घूमने के दौरान उसकी अरीशा से दोस्ती हुई थी। आरोप के मुताबिक, अरीशा के साथ मौजूद कुछ लोगों ने दोनों की आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली थीं। शिकायत में दावा किया गया है कि अब उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसों की मांग की जा रही थी। FIR में अरीशा, अनस और शोएब को नामजद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। 📍संभल, उत्तर प्रदेश #Sambhal #UttarPradesh #Arisha #BreakingNews #CrimeNews #FIR #Blackmail #SocialMediaInfluencer #IndiaNews #NewsInk

Post content