Post by News Ink .
News Editor at News ink
100 करोड़ की सरकारी जमीन घोटाले में पूर्व EO गिरफ्तार! उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस ने करीब 100 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन बेचने के आरोप में नगर पालिका के पूर्व अधिशासी अधिकारी (EO) राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जिस सरकारी जमीन का मामला है, उसे हाल ही में कब्जामुक्त कराया गया था। जांच में चकबंदी विभाग के कई लोगों की कथित भूमिका भी सामने आई है और मामले की जांच जारी है। 📍संभल, उत्तर प्रदेश #Sambhal #UPPolice #UttarPradesh #BreakingNews #LandScam #PoliceAction #IndiaNews #NewsInk