Post by News Ink .
News Editor at News ink
पंजाब पुलिस के एक इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप, FBI के दावे के बाद जांच शुरू। पंजाब के होशियारपुर जिले में तैनात इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा पर आरोप है कि उन्होंने एक गैंगस्टर के साथ मिलकर अमेरिका में रहने वाले एक पंजाबी परिवार से 4 लाख डॉलर (करीब 3.82 करोड़ रुपये) की मांग की। आरोप है कि रकम नहीं देने पर परिवार को पंजाब में हुए एक हत्या के मामले में फंसाने की धमकी दी गई। यह हत्या कुछ महीने पहले हुई थी। अमेरिकी एजेंसी FBI के दावों के सामने आने के बाद पंजाब पुलिस ने इंस्पेक्टर को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। मामले की जांच एक IPS अधिकारी को सौंपी गई है। 📍होशियारपुर, पंजाब #Punjab #Hoshiarpur #InspectorGurjeetSingh #PunjabPolice #FBI #BreakingNews #IndiaNews #AmericaNews #NewsInk