Post by News Ink .
News Editor at News ink
6 महीने में 2004 फोन कॉल्स, 258 घंटे सिया-चेतन की Love Talks! चेतन एक छोटी दुकान चलाता था, जबकि सिया एक बड़े कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती थी। केतन अग्रवाल की मौत के चौथे दिन सिया उसके घर पहुंची। केतन की बहन को उसके व्यवहार पर शक हुआ। उनका कहना था कि सिया के चेहरे पर दुख नहीं दिख रहा था और वह घटना की कहानी बार-बार अलग तरीके से बता रही थी। शक होने पर बहन ने पुलिस से इस एंगल पर जांच करने की मांग की। पुलिस ने सिया का मोबाइल खंगाला तो पिछले 6 महीनों में एक अज्ञात नंबर पर 2004 कॉल्स और 258 घंटे की बातचीत का रिकॉर्ड मिला। जांच में यह नंबर चेतन चौधरी का निकला। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन चेतन की लोकेशन भी घटनास्थल के आसपास पाई गई। सुबह से शाम तक उसकी मौजूदगी के संकेत मिले। सीसीटीवी फुटेज में भी हुडी पहने एक शख्स कई जगह नजर आया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सिया और चेतन से पूछताछ की। जांच में रिश्तों, बातचीत और कथित साजिश से जुड़े कई पहलू सामने आए हैं। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 📍पुणे, महाराष्ट्र #Pune #Maharashtra #KetanAgarwal #Sia #ChetanChaudhary #BreakingNews #IndiaNews #Newsink