Post by News Ink .
News Editor at News ink
होटल रूम में 8 युवकों के साथ मिली नाबालिग... बॉयफ्रेंड पर 25 हजार रुपये में बेचने का आरोप, प्रेमी व 2 युवतियों समेत 11 लोग जेल भेजे गए। बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने होटल 'गंगा महल' के एक कमरे से नाबालिग लड़की के साथ 8 युवकों को पकड़ा। पीड़िता ने उनके खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग को उसके ही बॉयफ्रेंड द्वारा 25 हजार रुपये में बेचने का आरोप है। बताया जा रहा है कि डांसर आरती कुमारी और रूपा कुमारी उसे डांस के बहाने होटल के कमरे में लेकर आई थीं, जहां उसे कथित तौर पर 8 युवकों के हवाले कर दिया गया। मामले में आरती कुमारी, रूपा कुमारी, नालंदा निवासी निखिल कुमार, राघोपुर निवासी आयुष कुमार, भूतनाथ रोड निवासी निशांत राज, सोहसराय निवासी अमरजीत कुमार, राघोपुर दियारा निवासी कुंदन कुमार, कंचनपुर जड़वा निवासी अक्षत नारायण, घोसी निवासी दिव्यांश कुमार और पालीगंज निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अमित कुमार को पीड़िता का बॉयफ्रेंड बताया गया है। 📍पटना, बिहार #Patna #Bihar #GirlGangRape #BreakingNews #CrimeNews #BiharPolice #IndiaNews #NewsInk