Post by News Ink .
News Editor at News ink
मेरठ में SSP को लेकर बढ़ा विवाद, PRO को धमकी भरी कॉल... हिरासत में लिए गए आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश। उत्तर प्रदेश के मेरठ में SSP अविनाश पांडेय के PRO को कथित तौर पर एक धमकी भरी कॉल आई है। कॉल करने वाले ने कहा, "बस एक बार SSP से बंद कमरे में मिलवा दो, फिर देखना..." जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इसी बीच, मेरठ में दलित प्रदर्शन के दौरान कथित अराजकता के आरोप में हिरासत में लिए गए रवि गौतम ने बंदी वाहन के अंदर गमछे से फांसी लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने समय रहते उसे बचा लिया। उल्लेखनीय है कि इसी रवि गौतम का एक वीडियो पहले सामने आया था, जिसमें SSP अविनाश पांडेय द्वारा उसे थप्पड़ मारते हुए देखा गया था। फिलहाल दोनों मामलों की जांच जारी है। 📍मेरठ, उत्तर प्रदेश #Meerut #UttarPradesh #SSP #AvinashPandey #Police #BreakingNews #CrimeNews #HindiNews #LatestNews #IndiaNews #NewsUpdate #TrendingNews #NewsInk #AwazSachKi
Video Content